[ बेनेविया कीटनाशक दवा 2023 ] यहाँ जानें – फायदे, उपयोग, कीमत सम्पूर्ण जानकारी – FMC Benevia Insecticide

Last Updated on May 12, 2023 by krishi sahara

बेनेविया कीटनाशक दवाई में स्यांट्रानीलीप्रोले 10.26% OD होता है, इसका उपयोग किसान भाई, सभी प्रकार की कीट रोग से प्रभावित फसलों में कर सकते है, कोई भी फसल हो रोग-कीटों की समस्या अक्सर देखी जाती ही है| यदि आप सही समय पर कीटनाशक दवाई का उपयोग अपनी फसल के लिए नही करते है, तो आपकी फसल पूरी तरह से नष्ट हो सकती है, लागत ओर मुनाफे से हाथ धो बेठ सकते है |

बेनेविया-कीटनाशक-दवा

इस विस्तृत लेख में आपको बेनेविया कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी जैसे – बेनेविया कीटनाशक का उपयोग कैसे करे? बेनेविया कीटनाशक क्या है? बेनेविया कीटनाशक के फ़ायदे, कीमत क्या है –

बेनेविया कीटनाशक क्या है ?

किसान की फसलों में कीट रोग के प्रभाव के समय फसल के लिए जीवन रक्षा के रूप में कामगार दवा साबित है, फसलों में कीटों के प्रभाव के समय बेनेविया कीटनाशक दवा का प्रयोग स्प्रे/छिड़काव विधि से करते है| यह अंतरप्रवाही कार्य प्रणाली द्वारा पौधे के अंदर कोशिकाओं में जाकर इंसेक्ट/कीटनाशकों को जड़ से खत्म कर देता है तथा कीटनाशक को मार देता है |

बेनेविया कीटनाशक दवा को सभी प्रकार की फसलों और सब्जियों में किट का रोग/इंसेक्ट लग गए है तो, इसका उपयोग कर सकते है |

बनेविया कीटनाशक दवा कीमत सूची ?

बोतल की पैकिंग भार अनुसारप्राइस
benevia 90 ml800 रु/- लगभग
एफएमसी बेनेविया 180 मिली1650 रु/- लगभग
Benevia 240 ml Price2250 रु/- के आस-पास
benevia 360 ml price3350रु/- के आस-पास

बेनेविया कीटनाशक के फायदे ?

बेनेविया कीटनाशक के कई फ़ायदे है जो कुछ इस प्रकार है –

  • इसका असर हमारी फसल में 20 से 25 दिनों तक रहता है, इसका उपयोग करने से कीटनाशक की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाती है |
  • यह दवाई पौधे की कोशिकाओं के अंदर जाकर कीट/इंसेक्ट को पूरी तरह से खत्म कर देती है |
  • इसका उपयोग आपको निश्चित मात्रा में करना है, ज्यादा मात्रा में उपयोग करने से यह दवा पौधे को नष्ट कर देती है |
  • इसका उपयोग करने से आपकी फसल के पौधे के पत्ते एक दिन के लिए मुर्छा जाएंगे इस स्थिती में आपको सिंचाई कर देनी है |
  • फसल में कीटों का प्रभाव देखते ही, शुरुआती अवस्था में ही फसल नुकसान से बचाया जा सकता है |

इस कीटनाशक की दवा को यदि आप नमी मिट्टी में छिड़काव करते है, तो इसका असर बहुत ज्यादा होता है |

यदि हम कीट नियंत्रण की बात करे तो, यह गुलाबी, कटर, इल्ली, और पत्ते चबाने वाली सभी प्रकार के कीटो को आसानी से नियंत्रण कर सकता है |

बेनेविया कीटनाशक दवा

बेनेविया कीटनाशी का उपयोग कैसें करें ?

  • कम क्षेत्र के लिए आपको बेनेविया दवा 20 ml लेना है और 30 लीटर पानी में इस दवा को अच्छे से मिक्स कर ले |
  • 200 ml को 300 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से छिटकांव करना चाहिए |
  • इस दवाई को आपको धूप में नही रखना है, इससे दवा में रेक्शन हो जाता है, जिसके कारण दवा खराब हो सकती है |
  • बेनेविया कीटनाशी का उपयोग करते समय खेत की नमी का होना जरूरी है, चाहे एक दिन पहले सिंचाई कर लेवे |
  • शाम के समय छिड़काव से दवा जल्दी और अच्छे तरीके से काम करेगी |
  • बेनेविया कीटनाशक का उपयोग लगभग सभी कीट प्रभावित फसलों में कर सकते है |
  • यह दवाई बाजार में काफी महंगी आती है परंतु फसलों में कीट की समस्या को दूर करने के लिए काफी मददगार साबित है |
बेनेविया कीटनाशक दवा

बेनेविया कीटनाशक दवा का उपयोग कौन-कौनसी फसलों में कर सकते है ?

बेनेविया कीटनाशक का उपयोग आप लगभग सभी फसलों में कर सकते है यह फसले निम्न है जैसे –

  1. टमाटर
  2. मिर्ची
  3. अंगूर
  4. करेला
  5. गोभी
  6. भिंडी
  7. शिमला मिर्ची
  8. सोयाबीन
  9. कपास
  10. अदरक
  11. हल्दी
  12. बैगन
  13. मटर

सभी प्रकार की बागवानी फसलों में भी बेनेविया कीटनाशक दवाई का उपयोग किया जा सकता है |

बेनेविया कीटनाशक की मात्रा प्रति एकड़?

बेनेविया कीटनाशक दवाई का उपयोग अधिक मात्रा में न करे, आपको 250 ml दवा को 300 लीटर पानी के साथ प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव कर सकते है |

बेनिविया FMC कहाँ से मिलेगी?

बेनिविया fmc कीटनाशक दवाई आपको बाजार में कृषि भंडार, कृषि दुकान आदि पर मिल जाएगी यदि आपको यह दवाई अपने क्षेत्र में न मिले तो आप इस दवाई को ऑनलाइन माध्यम से भी मंगवा सकते है इस दवाई का प्राइज बाजार में काफी है परंतु का लाभ भी उतना ही अधिक कारगर है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!