[ अखरोट का पेड़ कैसा होता है 2024 ] जानिए अखरोट का पौधा कैसे उगाया जाता है, कहां मिलेगा | Walnut Cultivation in Hindi

Last Updated on March 1, 2024 by krishisahara

भारत में अखरोट की खेती कहां होती है | अखरोट का पौधा कहां मिलेगा | अखरोट का पेड़ कैसा होता है | अखरोट का पौधा कैसे उगाया जाता है | अखरोट कितने साल में फल देता है | अखरोट के पेड़ की कीमत कितनी है | अखरोट का पौधा कब लगाएं

अखरोट को अंग्रेजी में Walnut कहते है, अखरोट का वानस्पतिक नाम जग्लांस निग्रा होता है| अखरोट का पेड़ दिखाने में बहुत ही घना सुंदर और सुगंधित होता है| हमारे भारत देश में, अखरोट (Walnut) मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में उगाए जाते है|

अखरोट-का-पेड़-कैसा-होता-है

किसान यदि उपयुक्त जलवायु और मिट्टी में अखरोट की खेती करें तो, वह अच्छा खासा मुनाफा कमा सकता है | अखरोट में कई आवश्यक तत्व मौजूद होते है, इसी कारण महंगे ड्राई फ्रूट्स के रूप में भारतीय बाजारों की मांग में है |

यह लेख आपके लिए बहत ही खास होने वाला है, क्योंकि लेख में आपको अखरोट की खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिलगी –

Contents

अखरोट का पेड़ और फल क्या है?

अखरोट एक अस्फोटी बीज वाले फल का पेड़ होता है, अखरोट का पेड़ लगभग 40 से 90 फिट तक की ऊंचाई में होता है| देश के नमी वाले पहाड़ी क्षेत्र इसकी खेती/पेड़ सर्वाधिक होते है| अखरोट के फल में फाइबर, पोटेशियम, फॉस्फोरस, जिंक, सोडियम, मैग्नीशियम, विटामिन A, B, C, प्रोटीन आदि आवश्यक पोषण तत्व पाए जाते है| विश्व में अखरोट का सार्वथिक उत्पादन चीन में होता है, परंतु इसका अन्तराष्ट्रिय निर्यात सबसे ज्यादा अमेरिका का है|

अखरोट की खेती कब और कैसें की जाती है?

इसकी व्यावसायिक खेती करना भी काफी आम बात है, लेकिन अच्छी जानकारी का होना बहुत जरूरी है, जिसमें –

उपयुक्त जलवायु-मिट्टी –

अखरोट की खेती शीतोष्ण जलवायु के मौसम में की जाती है, अखरोट के पौधे को शुरुआत समय में विकास के लिए 20 से 25 डिग्री तक का तापमान की जरूरत होती है| समतल भूमि वाली जगहों में उचित जल निकासी वाली उपजाऊ भूमि में ही करनी है, खेत की मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के मध्य होना चाहिए|

बाग रोपाई –

अखरोट के बागों की स्थापना के लिए, पौधे को सरकारी या विश्वशनीय नर्सरी से लेना है| खेतों की अच्छी जुताई कराकर, धूप के दिनों में गड्डे 10*10 मीटर के अंतराल में दो महीने पहले तैयार करवा लेना चाहिए |

अखरोट उगाने में कितना पानी लगता है? (सावधानियाँ)

शुरुआती सिंचाई सप्ताह में दो बार रखें, एक साल का पेड़ होने पर सप्ताह में एक बार, जब अखरोट का पेड़ 3 साल का हो जाए तब 15 दिनों के अंतराल में अच्छी सिंचाई कर सकते है |

देखरेख और सावधानियों में – बाग का साफ-सुथरा रखें, प्रत्येक 6 महीनों में जैविक और गोबर खाद प्रति पौधा अवश्य देवे, पेड़ के नीचे हल्की जुताई और दो पेड़ों के बीच गहरी जुताई साल में 3 बार कराए | पेड़ों की शाखाओ और तनों पर रोग-कीट का विशेष ध्यान रखें | लंबे समय तक उपज देने वाली खेती होने के कारण रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग करने से बचे |

यह भी पढ़ें –

अखरोट का पौधा कहां मिलेगा?

अखरोट का पौधा आपको औषधीय या सरकारी नर्सरी में मिल जाएगा | यदि आपको नजदीकी नर्सरी में अखरोट का पौधा न मिले तो आप इस पौधे को ऑनलाइन माध्यम से भी मंगवा सकते है|

अखरोट कितने प्रकार के होते हैं/अखरोट की किस्में?

इस फल के पेड़-पौधे मुख्यतः 2 प्रकार में पाए जाते है –

जंगली अखरोट :-

यह किस्म के पेड़ ज्यादातर जगलों और बिना देखरेख वाली जगह पाए जाते है, इसके फल भी काफी स्वादिष्ट और गुणकारी होते है | जगली अखरोट के पेड़ों की ऊंचाई 100 से 200 फिट तक की होती है|

बागवानी/व्यवसायिक अखरोट के पौधे :-

इस प्रकार के अखरोट के पेड़ की लंबाई 40 से 90 फुट तक की होती है, तथा इस अखरोट को कागजी अखरोट के नाम से भी जाना जाता है| इसके फल का छिलका जंगली अखरोट से काफी पतला होता है|

भारत में व्यापारीक अखरोट की कई किस्म पाई जाती है जैसे की गोविंदा, बुलबुल, तपन, लक्ष्मी, कारण, रूप, आदि है|

अखरोट का पेड़ कितने साल में फल देता है?

इसके बीजों से पौधे तैयार होने में 8 से 12 महीने का समय लगता है, बीज बुवाई के 4 साल के बाद फल देना शुरू कर देता है| आपकी जानकारी के लिए बता दे, की अखरोट के पेड़ 30 से 40 वर्षों तक अच्छी उत्पादक क्षमता में पैदावार देता रहता है |

काले अखरोट के पेड़ कहां उगते हैं?

सामन्यतः काले अखरोट के पेड़ अधिकतर पहाड़ी क्षेत्रों में मिलेंगे, वर्तमान में यह सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसें राज्यो में उगते है|

भारत में अखरोट का पेड़ कैसे उगाएं?

यदि आप भारत में अखरोट का पेड़ तैयार कर रहे, तो आपको सबसे पहले इसका पौधा नर्सरी विधि से तैयार कर लेना है| जब यह पौधा अच्छे से तैयार हो जाए, तो तब आपको अपने खेत या बाग में लगा देना है| खेत या बाग ध्यान रखे, खेत या बाग में आपको आवश्यक मात्रा में जैविक खाद-उर्वरक डालना चाहिए | छोटे पौधों की सिंचाई उचित समय में करें, इसका विशेष ध्यान रखे|

यह भी पढ़ें –

अखरोट के पेड़ उगाने में कितना समय लगता है?

अखरोट की रुपाई अपको हमेशा ठंडे मौसम में करनी चाहिए और रुपाई 8 माह के बाद यह तेजी से विकास करता है | 3 से 4 वर्ष के अंदर यह पेड़ फल देना शुरू कर देता है अर्थात यह पेड़ 3 से 4 वर्ष में तैयार हो जाता है|

अखरोट के फायदे और नुकसान ?

अखरोट के फायदे :- अखरोट हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है, क्योंकि यह इसमें कई आवश्यक पोषण तत्व होते है| अखरोट कई बीमारियों से बचाता है, जैसे ह्रदयघात, ब्लड शुगर, रक्तशुद्धि आदि बीमारियों को यह कंट्रोल करता है|
अखरोट के नुकसान :- शरीर में गर्मी और पेट में गैस जैसी समस्याए देखने को मिल सकती है, इस फल को ज्यादा खाने से शरीर में एलर्जी की बीमारी पैदा हो सकती है |

अखरोट कितने रुपए किलो है?

सर्दी के दिनों में भारतीय बाजारों में अखरोट की अच्छी मांग देखने को मिलती है, यदि हम अखरोट की कीमत पर चर्चा करें, तो आपको अखरोट 600 रुपए से 700 रुपए प्रति किलो मिलेंगे| यदि आप अखरोट गिरी खरीदते है, तो आपको यह 1 हजार से 1500 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगा|

अखरोट की खेती से कमाई?

हमारे भारत देश में अखरोट की खेती बहुत कम किसान करते है, इसके चलते भारतीय बाजार में इसकी डिमांड भी अधिक है और भाव भी अधिक है| बागवानी फसल और महंगे दामों मे बिकने के कारण इसकी उन्नत बागवानी खेती करके लाखो रुपए कमा सकते है|

अखरोट की लकड़ी से क्या बनता है?

कीमती और शाही फर्नीचर और हस्तशिल्प कलाकर्तियों वाले सामान तैयार किए जाते है |

भारत में अखरोट की खेती कहाँ होती है?

देश में अखरोट की खेती सर्वाधिक जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यो में की जाती है|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!