Last Updated on January 11, 2023 by krishi sahara
खेतों में स्टिकी ट्रैप का प्रयोग करने के फायदे | Sticky Traps For Insects | Yellow Sticky Traps In Hindi | गार्डन | फसलों में कीट नियंत्रण के लिए स्टिकी ट्रैप या चिपचिपे पेपर | पौधों को कीटों से बचाएंगी ये नीली, पीली स्टिकी ट्रैप

नीली पीला स्टिकी ट्रैप पेपर क्या है ?
पीला स्टिकी ट्रैप – बहुत कंपनियां विशेष तकनीकी से चिपकने वाले पदार्थ से पीले ओर नीले पेपर को तैयार करते है, जो बिना किसी नुकशान के फसलों को कीट से बचाता है | स्टिकी ट्रैप एक ऐसा जाल है, जिसमें किसी रंगीन पेपर पर हमेशा गीले रहने वाले गोंद का उपयोग कर फसलों मे मक्खी-कीटों से छुटकारा दिलाता है |
खेतों में स्टिकी ट्रैप का प्रयोग कैसे करें ?
किसान इन पेपर शीटों को फसल, खेत का क्षेत्रफल, उचाई, किस-समय आदि बातों को ध्यान मे रखकर करना चाहिए |
खेती की बुवाई के 15 दिन बाद से ही कीट-पतंगों का प्रकोप शुरू हो जाता है, इसलिए समय पर ही एक एकड़ मे लगभग 6 पीला नीला स्टिकी ट्रैप लगा देना चाहिए |
ग्रीन हाउस मे नीली पीला स्टिकी ट्रैप हमेशा लगाकर रखना चाहिए, जिसमे नर्सरी, पौधों की बढ़वार, फूल आने के समय, फल लगने के समय स्टिकी ट्रैप बहुत काम करता है ओर फसलों को रोग लगने से बचाता है |
नीली, पीली स्टिकी ट्रैप कहाँ मिलेगा ?
किसान सब्जी, फूलों, या किसी भी प्रकार की खेती करता हो, इसका उपयोग करना चाहिए | इस प्रकार का स्टिकी ट्रैप कहाँ से खरीदे तो आपके नजदीकी कृषि सेवा केंद्र/ खाद बीज दुकान या ऑनलाइन माध्यम से भी खरीद सकते है |

पीला नीला स्टिकी ट्रैप पेपर उपयोग करने के लाभ ?
- पीला ओर नीला रंग का होने के कारण कीट लंबी दूरी से इसकी ओर आकर्षक होता है | स्टिकी ट्रैप कई कीड़ों की निगरानी और नियंत्रण के लिए एक आसान तरीका है |
- पुराने और नई सफेद मक्खियों की जनसंख्या वृद्धि को काफी हद तक कर करता है |
- ग्रीनहाउस हो या खुले क्षेत्र में खेती सफेद मक्खी के प्रकोप को रोकता है |
- तुरंत असरदार और सरल निगरानी के लिए इस काम को कर सकते है जिससे फसल मे बिना दवा डाले कीटों रोक सकते है |
- स्टिकी ट्रैप से सफेद मक्खी, गोभी रूट मक्खी, गोभी सफेद तितली ककड़ी बीटल, लीफ माइनर, एफिड, कैप्साइड्स, पत्ती छेदक, भूरा पौधा कीट, फल मक्खी, ट्रिप्स, टी मेस्काइट्स, मोथ और अन्य उड़ने वाले कीड़े से फसल को बचाया जा सकता है |
- इस पर लगा गोंद गैर विषैले होते है जो जल्दी सूखता नहीं है |
- खेत या बागवानी क्षेत्र में लगाना आसान है |
Yellow Sticky Trap at Best Price in India –
पीला(20) और नीला(55) स्टिकी ट्रैप | 270 रु के आस-पास |
नीला शीट बड़ा आकार A4 | 800रु के आस-पास |
बैरिक्स मैजिक स्टिकर – पीली शीट | 20 शीट – 800 रु के आस-पास |
अन्य सभी प्रकार के स्टिकी ट्रैप पेपर | मूल्य सूची |
यह भी जरूर पढ़ें…