[ भारत में गुड़ कैसे बनता है 2024 ] जानिए खजूर, चुकंदर, गन्ने से गुड़ कैसे बनता है | Jaggery Making Process

Last Updated on January 26, 2024 by krishisahara

हमारे भारत देश में गुड़ कैसे बनता है, गुड़ का उपयोग बहुगुणकारी औषधीय और खाध्य व्यंजनों, शर्बत, शराब, जैविक उर्वरकों के रूप में किया जाता है | हर साल सर्दी के सीजन और त्यौहार के समय गुड का उपयोग पूजा पाठ सामग्री में सर्वाधिक उपयोग होता है, इस समय बाजार में गुड की मांग एवं भाव अधिक रहता है |

गुड़ बनाने के लिए कच्चा उत्पाद कृषि से ही प्राप्त किया जाता है, जिसका सीधा-सीधा लाभ किसान और गुड़ निर्माता कंपनियों को जाता है | तो आईये जानते है, गुड़ बनाने को लेकर इससे जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी –

गुड़-कैसे-बनता-है

आप जानोगे की, गुड आखिर बनता कैसे है? पीला गुड़ क्या है? सफेद गुड़ कैसे बनता है? गुड़ में क्या-क्या मिलाया जाता है? गुड़ में मिलावट की पहचान कैसे करें –

पीला गुड़ क्या है ?

पीला और लाल गुड सर्वोधिक शुद्ध एवं मीठा माना जाता है, जो की ताड़, ईख/गन्ना आदि के रस को उबालकर सुखाने के बाद हमे पीला गुड मिलता है | इसका शुरुआती रंग गहरा लाल होता है, जिसमें पाउडर मिलाकर हल्का पीला कर दिया जाता है, जिससे सस्ता और दिखने में पीला सुंदर लगता है |

गुड़ कौन-कौन सी फसलों से बनाया जाता है ?

देश में सर्वोधिक और आमतौर पर गुड गन्ना की फसल से बनाया जाता है, लेकिन अधिक स्वादिष्टता के लिए खाजूर और चुकंदर की फसलों से भी बनाया जा सकता है| भारत हर साल अच्छी मात्रा में हर साल शक्कर और गुड़ को बनाकर निर्यात करता है |

गुड़ बनाने की विधि ?

आज की उन्नत तकनीक के साथ गुड़ बनाने की कई विधियाँ है, जिनसे उच्च क्वालिटी और अधिक मात्रा में कम समय में गुड़ का निर्माण कर सकते है –

घर पर गन्ने से गुड़ कैसे बनता है –

गन्ने की खेती करने वाले किसान भाई ज्यादातर घर पर ही अपना घरेलू उपयोग हेतु गन्ने से गुड़ बनाते है –

  • शुरुआती तरीकों में गन्ने की फसल को धोकर, सबसे पहले गन्ने का रस निकाल लेना है|
  • इस रस को सूती या जाली के कपड़े से छान लेना है, फिर भट्टियों पर रखी कड़ाई में धीमी आंच में अच्छे से पका लेना है|
  • गन्ना रस थोड़ा गाढ़ा होने पर, इसके बाद आपको एक बड़ी ट्रे/पात्र में डाल देना है |
  • इसको ठंडा होने के लिए छोड़ दे, कुछ देर बाद आप अलग-अलग आकार दे सकते है|
  • पूरी तरह से ठंडा होने के बाद यह काफी ठोस हो जाएगा, अब यह गुड़ खाने योग्य बनकर तैयार है |

खजूर से गुड़ कैसे बनता है

खजूर फसल से तैयार गुड़ भी काफी अच्छी क्वालिटी और गुणकारी माना जाता है, जिसे इस पर तैयार किया जाता है –

  • सबसे पहले खजूर वृक्ष के तने से रस निकालने के लिए पेड़ पर ऊपर तने में V आकार में चाकू से ऊपरी छाल को छिल देनी है और एक-एक कट लगा लेना है|
  • लगाए गए कट से मीठा रस निकलने लगेगा| इसको एक पात्र/ बर्तन में एकत्रित करना है |
  • इसके बाद आपको इस रस को धीमी आंच में अच्छे से उबाल लेना है|
  • भट्टे पर उबले इस गाढ़े रस को थोड़ा ठंडा करके, एक सूती कपड़े या ट्रे पर आवश्यक आकार में जमाकर गुड़ जमाकर तैयार कर सकते है |

भारत में सर्वाधिक गुड़ कहां बनाया जाता है ?

भारत में सर्वाधिक गुड का निर्माण उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश में किया जाता है | दुनिया भर में कुल गुड़ उत्पादन का 70% गुड़ भारत में ही उत्पादित किया जाता है |

गुड़ में क्या-क्या मिलाया जाता है ?

गुड बनाने की प्रक्रिया के समय गन्ने का रस, चीनी, सोंठ पाउडर, अदरक रस, साफ और चमकीला हेतु कैल्शियम कार्बोनेट और सोडियम बाइकार्बोनेट, पानी आदि मिलाया जाता है|

गुड़ में मिलावट की पहचान कैसे करें?

यदि आप गुड में मिलावट की पहचान करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधा चमच गुड लेना है, उसमे 6ml अल्कोहल डालकर मिलाना है| इसके बाद आपको 20 से 25 बूंद कंसट्रेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाना है| इसके बाद यदि आपके गुड का रंग गुलाबी हो जाए तो समझ लेना आपका गुड आर्टिफिशियल रंग मिलाया है|

गुड सबसे अच्छा कौन सा होता है?

गन्ने और खजूर से निर्मित गुड़ सबसे अच्छा होता है, यह हमारे शरीर के लिए काफी रोगप्रतिरोधक एवं लाभदायक होते है |

असली गुड़ की पहचान क्या है?

पहचान के लिए गुड़ का रंग हल्का सफेद, पीला, लाल हल्का हो तो मिलावटी गुड़ के चांस ज्यादा होते है | शुद्ध गुड़ का रंग गहरा लाल होता है | दूसरे तरीकों में एक बड़े बर्तन में पानी लेना है और उस गुड को पानी में घोल देना है, यदि आपका पूरा गुड़ पानी में तैरता है तो आपका गुड एक दम असली है|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!