[ अनार में फल लगने की दवा 2024 ] जानिए अनार में फूल फल झड़ना/गिरना जैसी समस्याओं का निवारण | Pomegranate Plant Care

Last Updated on February 19, 2024 by krishisahara

किसान भाइयों अगर अनार के पौधे में फल और फूल नहीं आ रहे हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं – पोषण की कमी, पौधों की उम्र, तापमान, सिंचाई एव सुखा, कीट और रोग, मौसम परिवर्तन आदि कारण बनते है | आइये जानते है, आज अनार में फल लगने की दवा एवं फूल फल से जुडी सम्पूर्ण जानकारी एव उनका निवारण, उचित सावधानी, देखभाल कदम –

अनार-में-फल-लगने-की-दवा
Pomegranate Plant Care

नया अनार का पौधा कितने दिन में फल देता है ?

नया अनार पौधा सामान्य रूप से 3 से 4 साल के बाद फल देना शुरू करता है | हालांकि, पौधे के विकास और ग्रोथ, बढ़वार पौधे की उम्र, उपज की देखभाल, जल आपूर्ति, मौसम और अन्य कई कारकों पर निर्भर करती है | हाइब्रिड एव फूल ग्राफ्टेड पौधे से 2 से 3 साल में अच्छी ग्रोथ के साथ फल-फूल आने लग जाते है |

अनार के पेड़ में फल-फूल क्यों नहीं आते ?

अनार के पेड़ में फल-फूल न आने के नीचे दिए गए जैसे कई कारण हो सकते हैं –

  1. पौधे की आयु, नए अनार के पौधे कभी-कभी 3-4 वर्ष तक फल-फूल नहीं देते हैं | इसलिए, यदि पेड़ नया है, तो इसमें फल-फूल न होना सामान्य है |
  2. पोषण की कमी, अगर पेड़ को उचित मात्रा में पोषण नहीं मिलता है, तो उसमें फल-फूल न होना संभव है | उपज की देखभाल में उचित खाद, पानी और खेती के उन्नत तरीकों को अपनाकर पौधो को जल्दी ग्रोथ करा सकते हैं |
  3. अधिक या कम सिंचाई, अनार के पेड़ को असमान जल संचय की समस्या हो सकती है, जो फल-फूल की उत्पादन रोक सकती है | यदि मौसम अति शुष्क, ग्रीष्मकालीन मौसम होता है, तो पेड़ को अधिक जल देना चाहिए, जबकि बारिश ज्यादा होने पर जल देना कम करना चाहिए |
  4. सालाना पेड़ों की कटाई-छटाई- अनार के पेड़ को काटने या कटाई करने से भी फल-फूल आने में समस्या हो सकती है| इसलिए, उचित समय और तकनीक के साथ पतझड़ के समय में कटाई करना चाहिए |
  5. बीमारी और कीटाणु संक्रमण, अनार के पेड़ के नियमित देखभाल एव किट-रोग की जाँच करते रहना चाहिए |

अनार में फूल फल झड़ना/गिरना कैसे रोकें ?

किसान अच्छी देखभाल एव सावधानी वाले कदम उठाकर, अनार के पौधों में फूल और फलों के झड़ने से बचाव कर सकते हैं –

  1. पौधों की उम्र अधिक होना, अनार के पौधे का 20 से 25 साल का हो जाता है, फल और फूलों का झड़ना शुरू हो जाता है| इसलिए, पौधों को बचाने के लिए आपको अनार के पौधों की उम्र को संभालना चाहिए |
  2. जल व खाद में कमी, अनार के पौधों को नियमित रूप से जल और उचित सालाना जैविक खाद देने से फल और फूलों का झड़ना कम हो सकता है | प्रतिदिन या मिटटी, नमी के अनुसार नियमित रूप से पानी दें और समय-समय पर खाद डालें |
  3. अनार का बाग़ या पौधों को प्रकाश वाली जगह पर रखने से फल और फूलों का झड़ना कम होता है |
  4. समय पर रोग प्रबंधन, अनार के पौधों में संक्रमण और रोगों से बचाव के लिए नियमित रूप से पौधों की स्थिति का निरीक्षण करें और उन्हें संभालें |

यह भी पढ़ें –

अनार में फल लगने की दवा कौन-कौनसी है ?

कुछ दवाएं भी फल उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं, जैसे –

अच्छी मात्रा में फूल आने के बाद भी फलों का नही लग पाना तो, प्लानोफिक्स 4 ml दवा 16 लीटर पानी में मिलाकर पौधे पर स्प्रे कर सकते है |

अनार पेड़ो से अच्छे उत्पादन के लिए बोरैक्स 3 ग्राम/ लीटर पानी की दर से घोल बनाकर स्प्रे/छिडकाव करने से अच्छा परिणाम देखा जाता है |

गिब्बरेलिक रसायनिक दवा, गिब्बरेलिक एसिड भी पौधों के विकास और फल उत्पादन के लिए जरूरी होता है| इसे फल उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है|

फुलविक एसिड, यह कृषि में जैविक कीटनाशकों का मुख्य घटक माना जाता है | फुलविक एसिड फल उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है|

पोटेशियम नाइट्रेट, कृषि में पोटेशियम नाइट्रेट भी फल उत्पादन को बढ़ाने में करते है | इसे फल लगने एव बनते समय पर उपयोग करना चाहिए |

अनार-में-फूल-गिरने-को-कैसे-नियंत्रित-करें
अनार के पौधे की देखभाल कैसे करें

अनार के पौधे में कौन सी खाद डालें ?

जैविक एव सबसे ज्यादा असरदार तरीकों से पैदावार के लिए – अनार के पौधों के लिए उचित खाद का उपयोग करना बहुत महत्वपूर्ण होता है| अनार के पौधों को अधिकतम पोषण देने के लिए, निम्नलिखित खाद का उपयोग किया जा सकता है –

  1. अवशोषित खाद, यह खाद अनार के पौधों के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है| इसमें अनाज के छिलकों, सब्जियों और फलों के छिलकों, पत्तियों और टहनियों को उचित रूप से कॉम्पोस्ट करके बनाया जाता है| यह खाद पौधों के विकास में मदद करती है और फलों के उत्पादन को बढ़ाती है|
  2. वर्मी कम्पोस्ट, कम्पोस्ट खाद भी अनार के पौधों के लिए वरदान साबित है | इसको केंचुआ से तैयार कराई जाती है, दूसरी खाद के साथ मिलाकर भी वर्मी कम्पोस्ट को जल्दी बनाया जाता है | यह खाद पौधों को पोषण देती है और उनके विकास को बढ़ाती है|

अनार के पौधे में फूल कब आते है ?

अनार के पौधे में फूल की भरमार ऋतू, पौधे की आयु, मौसम, मिट्टी की नमी, प्रकृति की ताकत आदि पर निर्भर करती है |

आमतौर पर, अनार के पौधे में फूल फरवरी से अप्रैल तक आते हैं | इस अवधि में अनार के पौधे बहुत खूबसूरत फूलों से ढंके जाते हैं| अनार के पौधे के फूल पीले या लाल रंग के होते हैं |

अनार कौन से महीने में फल देता है?

भिन्न-भिन्न जलवायु एव क्षेत्र में अनार के फल देने के महीने भी भिन्न हो सकते हैं, जो देश के भौगोलिक स्थान और मौसम के आधार पर निर्भर करते हैं|

भारत में अनार की उन्नत खेती अधिकतर उत्तरी भारत में होती है, अनार के पेड़ों से फलों की उपज, अच्छी पैदावार जून से दिसंबर तक अच्छी देखने को मिलती है |

अनार पर फूल झड़ने का कारण ?

सामान्यतः फूलों का झड़ना – अधिक गर्मी, पौधों की पर्याप्त पोषण न मिलना, अधिक ठंडा मौसम, पौधो एव बाग़ में रोग और कीटाणुओं की संक्रमण, जलभराव, सिंचाई में कमी और अधिकता, पौधे की आयु अधिक होना आदि कारण बन सकते है |

अनार में फल फटने का रोग ?

अनार में फल फटने का मुख्य कारण होता है – बोरॉन की कमी | अनार में फल फटने से रोकथाम के लिए बोरान दवा को 2 ग्राम प्रति लीटर से पानी में मिलाकर 15 दिन के अंतराल पर दो स्प्रे/छिड़काव कर सकते है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!