Last Updated on February 13, 2023 by krishi sahara
Kisan Kalyan Yojana Rajsathan | कृषक कल्याण कोष | किसान कल्याण कोष स्थापित | राजस्थान कृषक कल्याण कोष योजना | राजस्थान कृषक कल्याण कोष योजना क्या है | Ease of Doing Farming
राज्य के किसानों को खेती करने में आसानी हो खेती करने के लिए समय पर कृषि संसाधन, कृषि कर्ज, बाजार, व्यापार, मंडिया आदि मे जुटी है | फसलों को उचित भाव मूल्य मिले इसके लिए राजस्थान सरकार ने कृषि कल्याण कोष की स्थापना करने का निर्णय लिया है | Ease of Doing Farming फार्मूले का सहारा लेते हुए जोर दिया है |

कृषिक कल्याण कोष से राज्य के किसानो को खेती करने मे मिलेगी साहूलियते | सरकार हर वर्ष कृषक कल्याण कोष में नई योजनाओं तथा उसको बढ़ाने में भी काफी ऐलान किया जाता है| वर्ष 2019-20 में अशोक गहलोत सरकार ने 1000 करोड़ का किसान कल्याण कोष स्थापित करने का लक्ष्य रखा था जो बनकर तैयार हुआ और बहुत सारी किसान योजनाओं में इसको से लाभ दिया गया |
राजस्थान कृषक कल्याण कोष योजना क्या है ?
राजस्थान सरकार द्वारा स्थापित कृषक कल्याण कोष योजना है जो किसानों के लिए किसी न किसी कर/शुल्क से पैसा इकट्टा करती है | कृषक कल्याण कोष का उपयोग किसानो और योजनाओ के विकास हेतु किसान योजनाएं, फसल बीमा, आदि के माध्यम से किसानों पर खर्च करती है| हाल ही में राजस्थान सरकार ने मंडियों में कृषि उत्पाद पर 2% का अतिरिक्त कृषक कल्याण शुल्क लगाया है जिससे किसानों को उनकी फसल का भाव दिलाने हेतु काम में लिया जाता है |
कृषक कल्याण कोष की नई घोषणाए ?
- सरकार ने किसानों को मंडियों मे फसल के बदले सस्ता कर्ज देने की स्कीम शुरू की है |
- राजस्थान सरकार किसानो के लिए कृषि मंडियों और कृषि बजार से फंड को इकट्ठा कर कृषि कल्याण योजनाओ मे सहायता कर ही है |
- कृषि कल्याण योजनाओ मे राजस्थान सरकार के संकल्प और इच्छा शक्ति बदल रही है किसानो की सामाजिक और आर्थिक स्थति |
- हाल ही 2021-22 के बजट मे इस योजना से आने वाले तीन साल के लिए सब्सिडी/अनुदान देकर मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना लाने की घोषणा की है |
- कृषक कल्याण कोष से राज्य के 3 लाख किसानो को निशुल्क जैविक खाद/उर्वरक बाटने का जिम्मा उठाया है |
- साथ ही सरकार ने ये भी बताया है की कल्याण कोष का उपयोग राज्य के पशुपालन मे भी जोर दिया जाएगा |
- कृषक कल्याण कोष राजस्थान से फसल बीमा मे 500 करोड़ रुपये किसानो का प्रीमियम भुगतान करेगी |
कई लोक कल्याण योजनाओ के अलावा किसानो को उचित मूल्य मिले इसके लिए –
- 1000 करोड़ रुपये के कृषिक कल्याण कोष
- किसान कर्ज माफी
- किसान ऋण
- कई आधुनिक GSS गोदाम
- सोलर पंप सैट
- कृषि कनेक्शनों के लिए अलग से फीडर
- 10 लाख बीघा रहन मुक्त कृषि जमीन
- अतिरिक्त बिजली
- वृद्धजन कृषिक सम्मान पेंशन योजना जैसी कई योजनाओ का लाभ देकर किसानो को सशक्त बनाया है |
साथ ही फसल सुरक्षा, भंडारण, विपरणन, सिंचाई, आदि चुनोतीयों से निपटने के लिए तैयार है |
सरकार कृषक कल्याण योजना के लिए स्थाई शुल्क जुटाने के लिए अच्छा सा तरीका खोज रही है जिससे किसान कल्याण योजनाओ का सही से संचालन कीया जा सके |
हाल ही मे स्थाई शुल्क जुटाने का एक जरिया कृषि मंडियों मे कृषि उत्पादों के खरीदी-बिक्री मे 2% का शुल्क बढ़ाया है | जो पहले 1.6 था अब बढ़कर वर्तमान मे 3.60% हो गया है |
कृषक कल्याण कोष राजस्थान गठन कब हुआ?
कृषक कल्याण कोष राजस्थान गठन 16 दिसंबर 2019 को हुआ था|
बजट 2023 में राजस्थान कृषक कल्याण कोष योजना ?
हाल ही में 2023-24 के बजट में प्रदेश के किसानों को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु इस योजना को बढ़ाते हुए 2000 करोड़ रुपये से सीधा 5000 करोड़ रुपये करने की घोषणा कर दी गई है |
यह भी जरूर पढ़ें…