Last Updated on April 3, 2023 by krishi sahara
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही है, उन में से एक “गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़” है| इस योजना को हाल ही में शुरू कर पशुपालन करने वाले किसानों से गोबर खरीदकर आय वृद्धि की और बढ़ाया जाएगा| इस खरीदी गोबर से सरकार उद्धोगो में वर्मी कंपोस्ट खाद, जैविक कीटनाशक, औषधीय दवाईया, पेंटिंग पेस्ट, फ्यूल तथा ईंधन आदि बनाने में किया जाएगा| इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों की आय में वृद्धि होगी, राज्य में किसानों से 2 रु/किलोग्राम की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है |
![[ गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ 2023 ] यहाँ जानें - गोधन न्याय योजना पंजीयन फार्म, योजना app, pdf, शुरुआत, Login, लाभ, उद्देश्य - Godhan Nyay Yojana 1 छत्तीसगढ़-गोधन-न्याय-योजना](https://www.krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/12/%E0%A4%9B%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%B8%E0%A4%97%E0%A4%A2%E0%A4%BC-%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%A7%E0%A4%A8-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE.jpeg)
आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी देंगे – जैसे की गोधन न्याय योजना क्या है ? गोधन न्याय योजना का शुभारंभ ? गोधन न्याय योजना की शुरुआत कब हुई ? गोधन न्याय योजना का लाभ कैसें लेवे ? छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना का उधेशय –
गोधन न्याय योजना क्या है ?
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस योजना को 2 चरणों में शुरू किया है| प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य के 2240 गौशलाओ को मिलाया जाएगा और उसके बाद 2800 गठनो को जारी किया जाएगा और दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों से मोलकू गोबर लिया जाएगा|
गोबर खरीदी कर पशुपालको को लाभ पहुंचाने वाला देश का प्रथम राज्य छत्तीसगढ़ राज्य बन गया है, छत्तीसगढ़ राज्य के जो भी किसान या नागरिक इस योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हें इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, योजना का लाभ आप तभी ले पाऐंगे जब आप इस योजना में पंजीकरण कराएंगे|
गोवर्धन योजना किस राज्य और मंत्रालय द्वारा ने शुरू की?
गोवर्धन योजना का पूरा नाम “गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो एग्रो रिसोर्स धन योजना” है, इस योजना को जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल तथा स्वच्छता विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत भारत सरकार द्वारा शुरू की थी| यह योजना कई राज्य में लागू है जैसे की हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि कई राज्यो में भी यह योजना लागू है, योजना केंद्र सरकार की है, इसलिए इस योजना का लाभ कोई भी भारतीय नागरिक आसानी से ले सकता है|
गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ 2023 हाईलाइट –
योजना का नाम | गोधन न्याय योजना |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ राज्य में गाय पालने वाले पशुपालक |
उद्देश्य | पशुपालको की आय में वृद्धि करना |
योजना का शुभारंभ | 21 जुलाई 2020 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://godhannyay.cgstate.gov.in/ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन / ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया |
गोधन न्याय योजना app लिंक | https://play.google.com/store/apps/details?id=com.chips.godhanyojna&hl=hi&gl=US |
गोधन न्याय योजना की शुरुआत कब हुई ?
गोधन न्याय योजना को पहली बार 21 जुलाई 2020 में शुरू की थी, योजना को हरेली पर्व के दिन शुरू किया गया था| इस योजना को किसानों और पशुपालको के लिए लॉन्च की गई है, इससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी|
गोधन न्याय योजना app और गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ pdf ?
यदि आप गोधन न्याय योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी की पीडीएफ डाउनलोड कर लेनी है |
यदि आप मोबाइल आप्लिक्शन डाउनलोड करना चाहते है तो, ऐप की लिंक ऊपर टेबल दे रखी है वहा से आप डायरेक्ट ऐप डाउनलोड कर सकते है या फिर आप प्ले स्टोर पर जाकर “गोधन न्याय योजना” ऐप सर्च करे यहां भी आपको ऐप आसानी से मिले जाएगी|
गोधन न्याय योजना पोर्टल के प्रमुख कार्य ?
- पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी को योजना की संपूर्ण जानकारी एव लाभ हेतु आवेदन सुविधा मिलेगी|
- पोर्टल का मुख्य कार्य होता है, की लाभर्थियों का डाटा स्टोर रखना|
- गोधन न्याय योजना पोर्टल के माध्यम से आवेदक आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है|
- योजना से संबंधित पोर्टल पर कई आवश्यक नोटिफिकेशन आते है, जिसमे योजना की अपडेट जानकारी होती है|
गोधन न्याय योजना का लाभ कैसें लेवे ?
इस योजना का लाभ राज्य के सभी नागरिक ले सकते है, यदि आप भी गोधन न्याय योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा या फिर आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है|
गोधन न्याय योजना पंजीयन फार्म कैसें भरे ?
- गोधन न्याय पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए आपको सर्वप्रथम इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा |
- यहां आप रजिस्ट्रेशन हेतु पंजीकरण फॉर्म देख सकते है|
- पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करे|
- रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में आपको यूजर आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना है|
- जो नंबर आप पंजीकृत करेंगे उस नंबर पर एक ओटीपी आएगा|
- अब आपको ओटीपी दर्ज कर देना है|
- इसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज कर देना है और केपचा कोड डाल कर सबमिट कर देना है|
- इस प्रकार से आप इस योजना में आसानी से पंजीयन फॉर्म भर सकते है|
गोधन न्याय योजना Login कैसें करें ?
योजना में लोगों करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा|
- यहां आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना है|
- इसके बाद दिए गए केपचा कोड दर्ज कर देना है|
- अंत में आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है|
- इस तरह से आप इस पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते है|
छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना का उद्देश्य ?
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य गौ पशुपालको की आय में वृद्धि करना है|
- भूमि की उर्वरता में सुधार करना है|
- जैविक खाद के उपयोग को बड़ावा देना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है|
- स्थानीय स्तर पर जैविक खाद की उपलब्धता करवाना|
- स्थानीय स्व-सहायक समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना|
- योजना का मुख्य उद्देश्य है, की रासायनिक उर्वरक को उपयोग कम करना है|
वर्तमान में गोधन न्याय योजना से क्या परिवर्तन आया?
अब पशुपालक से सरकार 2 रुपए प्रति किलो खरीदी की जा रही है, गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है | गोबर का उपयोग सरकार वर्मी कंपोस्ट खाध, जैविक कीटनाशक, औषधीय दवाईया, पेंटिंग पेस्ट, फ्यूल तथा ईंधन बनाने में किया जा रहा है |
गोधन न्याय cgstate gov in ऑफिसियाली वेबसाइट?
गोधन न्याय योजना की ऑफिसियल वेबसाइट यह है – https://godhannyay.cgstate.gov.in/
यह भी जरूर पढ़ें…